मुजफ्फरपुर के गायघाट विधानसभा क्षेत्र से विधायक कोमल सिंह बंदरा प्रखंड में अग्निशामक वाहन की कमी को लेकर बड़ा मुद्दा उठाया है। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर बताया कि प्रखंड की 12 पंचायतों में एक भी फायर ब्रिगेड वाहन उपलब्ध नहीं है, जिससे आगजनी की घटनाओं में भारी नुकसान हो रहा है।

विधायक ने कहा कि जिला मुख्यालय से वाहन पहुंचने में देरी के कारण आग पर समय से काबू नहीं हो पाता, जिससे जन-धन की क्षति बढ़ जाती है। उन्होंने मांग की है कि बंदरा प्रखंड में स्थायी रूप से एक अग्निशामक वाहन की व्यवस्था की जाए, ताकि आपात स्थिति में त्वरित राहत मिल सके।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस जनहित की मांग पर कितनी जल्दी कार्रवाई करता है।













