मुजफ्फरपुर। देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक JEE-Advanced 2026 के परिणाम में परिश्रम इंस्टीट्यूट के छात्रों ने शानदार सफलता हासिल कर एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। संस्थान ने इस वर्ष अपने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए सफल छात्रों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है।
संस्थान के टॉपर छात्रों में प्रियम अग्रवाल ने AIR-5163 (OBC-NCL-1125), शिवा ने AIR-5908 (OBC-NCL-1313), आदित्य प्रसाद ने AIR-8568 (OBC-NCL-2024), प्रियांशु राज ने AIR-10309, आयांश आरव ने AIR-10345 (GEN-EWS-1322) तथा आदित्य राज ने AIR-10400 (OBC-NCL-2522) रैंक प्राप्त कर संस्थान और जिले का गौरव बढ़ाया।
इसके अलावा रिशु राज, कृष राज, सामर्थ पोद्दार, आदर्श कुमार, हर्ष, सुयश, शाश्वत सर्व, श्रीकृष्णा चंद्र, अमन कुमार, ऋषभ सार्वन और प्रेरणा कुमारी सहित कई विद्यार्थियों ने भी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त की।
संस्थान के निदेशक विश्व प्रताप सिंह और अभिषेक चंद्रा ने सभी सफल छात्रों एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि परिश्रम इंस्टीट्यूट भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर मार्गदर्शन के माध्यम से छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता रहेगा।
JEE-Advanced 2026 में मिली इस उल्लेखनीय सफलता ने न केवल संस्थान का गौरव बढ़ाया है, बल्कि मुजफ्फरपुर को भी राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है। छात्रों की इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी और उत्साह का माहौल है।

