मुजफ्फरपुर पुलिस ने अवैध देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सरैया थाना क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 12 जून 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सरैया थाना पुलिस ने बसंतपुर बखरी रोड स्थित मलंग चौक के समीप एक मकान में छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान अवैध देह व्यापार में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सरैया थाना क्षेत्र के तुफान तथा उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के हाटा थाना क्षेत्र निवासी मुकेश मिश्रा के रूप में हुई है।

इस मामले में सरैया थाना कांड संख्या 459/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पूर्व में घटना स्थल के संबंध में जारी जानकारी में त्रुटि थी, जिसे संशोधित कर सही पता जारी कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD