15 मुज़फ़्फ़रपुर लोकसभा से निर्दलीय उम्मीदवार तमन्ना हाशमी ने कटरा प्रखंड के डुमरी स्थित चचरीपुल से जनसम्पर्क की सुरूआत किया। इस दौरान सैकड़ो समर्थक मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि आजादी के वर्षों बाद भी ग्रामीण क्षेत्रो में बिकास नही हो सका है। गांव के लोग आज भी चचरीपुल पर चलने को विवश है। इसके साथ ही पिछड़े क्षेत्रो की विकास का वादा किया। इस दौरान खौरा,खानपुर,बेरई व औराई में भी जनसंपर्क किया गया।



