नगर आयुक्त मनेश कुमार मीणा ने निगम के सभी अंचल निरीक्षकाें के साथ रविवार काे बैठक की। इस दाैरान सभी अंचल निरीक्षक व वार्ड जमादार काे रात में अभियान चला कर कूड़ा उठाव का निर्देश दिया गया। रात में उन्होंने अपनी निगरानी में शहर के एक दर्जन इलाकाें में सफाई अभियान चलवाया।


