सीतामढ़ी जिले के ही सुरसंड प्रखंड के मरुवाही स्थित इंडिया नेपाल के बॉर्डर पर लगभग 80 वर्ष पुराने बाबा बल्केश्वर नाथ धाम मंदिर में आज महाशिवरात्रि पर्व के विशेष अवसर पर भोले के भक्तों के आस्था का केंद्र बना बाबा बल्केश्वर नाथ धाम मंदिर में जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना करने पहुंचे इंडिया और नेपाल के हजारों हजार की संख्या में भक्तों का हुजूम। वहीं इस दौरान मंदिर परिसर में हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा बाबा बालकेश्वर नाथ की नगरी। भक्तों ने जल अभिषेक एवं पूजा अर्चना कर भगवान भोलेनाथ से मनोकामना का कार्य कर। मंदिर के समीप ही लगे मेले का भी खरीदारी एवं दृश्य देख आनंद लिया। वहीं इस दौरान स्थानीय भारतीय सशस्त्र सीमा बल एवं नेपाली सीमा सुरक्षा बल मेले को देखते हुए मेले के इर्द-गिर्द पूरी मुस्तैदी से तैनात रहा।


