कोरोना संक्रमण में मस्ती करने वाले सरकारी अधिकारियों को सरकार ने चेतावनी दी है। शिक्षा विभाग के अपर सचिव गिरवर दयाल सिंह ने सभी क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को चिट्ठी लिख मोबाइल स्विच ऑन रखने का निर्देश दिया है। पत्र में कहा गया है कि कोरोना संक्रमण के कारण बिहार समेत देश में लॉक डाउन है.

शिक्षा विभाग लाभुकों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने को लेकर कार्य कर रहा है जिसमें विद्यार्थियों को लाभ आधारित योजनाओं की राशि का डीबीटी के माध्यम से खाते में भेजा जा रहा है इस संबंध में मुख्यालय के अधिकारी लगातार क्षेत्रीय अधिकारियों से संपर्क साधने की कोशिश करते हैं तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ आता है.
निदेशक ने उदाहरण के तौर पर बताया है कि जब क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक मगध एवं क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक पूर्णिया से विभाग ने संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल फोन स्वीच ऑफ आया ।
यह सरकारी कार्य में शिथिलता तथा बाधा उत्पन्न करने जैसा है इसलिए सभी को निर्देश दिया जाता है कि आप अपने मोबाइल को स्विच ऑन रखें ताकि मुख्यालय स्तर से सूचनाओं का आदान-प्रदान तेजी से हो सके.
Input : News4Nation








