पशुपालन सचिव एन सरवण कुमार ने कहा है कि राज्य में कहीं भी पशु-पक्षी की दुकानें और उनके चारा-दाने की दुकानों के संचालन में कोई कठिनाई नहीं है। पशु-पक्षी एवं मछली की उत्पादक इकाइयों को लॉकडाउन से मुक्त रखा गया है। यह भी कहा कि राज्य में सुधा दूध के 400 पार्लर को रात 8 बजे तक खुले रखने की अनुमति दे दी गई है। ऐसा आम लोगों के बीच दूध के उपलब्धता को और अधिक सुनिश्चित करने के लिए किया गया है।

सचिव में बुधवार को प्रेस वार्ता में कहा कि अंडा, चिकन, मछली-मटन को खाने में कोई परेशानी नहीं है। इस संबंध में फैली भ्रांतियों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। विभिन्न स्वास्थ्य संगठनों का हवाला देते हुए कहा कि कोरोना वायरस कभी पशु उत्पादों का कैरियर नहीं बनते हैं। इनको आहार में शामिल करने में कोई समस्या नहीं है।

सभी जगह चारा मशीनें खुलने और चलने लगी हैं। बेसहारा पशुओं को गौशाला पहुंचाया जा रहा है। सभी जिलों में उनके लिए मुफ्त चारा की व्यवस्था की गई है। -एन सरवण कुमार, सचिव, पशुपालन

Input : Hindustan

fight-against-covid-19-by-muzaffarpur-now

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD