देश में लॉकडाउन आदेश के बाद वाहनों का परिचालन बंद है। वाहनों के परिचालन बंद होने के कारण लोग एक जगह से दूसरे जगह नहीं पहुंच पाते हैं। लेकिन, प्रेम इन बाधाओं को नहीं मानता है। यह बातें उस समय चरितार्थ हुई, जब सिवान से पैदल चल कर एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने मुंगेर पहुंच गया।

प्रेमिका से मिलने की चाहत में दो दिनों तक पैदल चलने के बाद प्रेमी मुंगेर पहुंचा। वह प्रेमिका से मिलने उसके घर शास्त्री नगर की तरफ जा रहा था। उसी समय गश्ती पर निकलने पूरबसराय ओपी प्रभारी सुनील कुमार ने संदेह के आधार पर युवक को रोक कर पूछताछ की। युवक ने बताया कि वह सिवान जिला के मदारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है।

यह सुनते ही पुलिस ने उसे अपनी गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद युवक के स्वास्थ्य की जांच कराने के लिए उसे क्वारंटाइन सेंटर पहुंचा दिया गया। युवक ने पूछताछ में बताया कि वह सिवान से अपने प्रेमिका के बुलाने पर मुलाकात करने पैदल मुंगेर आया है। युवक ने पुलिस को बताया कि शास्त्री नगर स्थित एक लड़की से काफी समय से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। लॉकडाउन होने के कारण गाड़ी का परिचालन नहीं होने के कारण एक दूसरे से मिल नहीं पा रहे थे।

Input : Dainik Jagran

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD