कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर किए गए लॉकडाउन (Lockdown) का असर आम से लेकर खास लोगों पर भी दिखने लगा है. इस कड़ी में जहां लोग अपने घरों में बंद हैं, वहीं जरूरत के काम भी खुद ही निपटा रहे हैं. नेता हो या अभिनेता सभी ने अपने आप को घरों में कैद कर रखा है और वहीं से गतिविधियां करते हुए दिख रहे हैं.
Tough times but see #lockdown also has a brighter sides. Never knew had these skills too !
Let’s fight #Corona19 and create beautiful memories too ! #StayHomeStaySafe 🙏 pic.twitter.com/j8IPHxB1Sa
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) April 12, 2020
कुछ ऐसे ही परिस्थिति बिहार के युवा राजनेता और लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के साथ भी दिखी. उन्होंने पुत्र धर्म का पालन करते हुए लॉकडाउन में अपने पिता की शेविंग की. चिराग पासवान ने अपने पिता रामविलास पासवान की ट्रीमिंग करती हुई तस्वीर और वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. चिराग पासवान ने रविवार की शाम यह वीडियो ट्वीट किया, जिसमें वह अपने पिता रामविलास पासवान की दाढ़ी को मशीन से छांटते हुए दिखाई दे रहे हैं.
पोस्ट करने के कुछ ही देर बाद यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया और लोगों ने इस पर खूब सारी प्रतिक्रियाएं दीं. दरअसल, देशभर में जारी लॉकडाउन के कारण चिराग और उनके पिता रामविलास पासवान भी अपने घर में हैं. रविवार को चिराग ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल युवा बिहारी चिराग पासवान पर पिता की शेविंग करते हुए वीडियो पोस्ट किया. साथ ही यह भी लिखा कि यह कठिन वक्त है, लेकिन डॉन के उजले पक्ष भी हैं. मैं नहीं जानता था कि मेरे पास ऐसा हुनर भी है. चिराग ने आगे लिखा है कि चलो कोरोना वायरस सुंदर यादें भी बनाएं.
मालूम हो कि इससे पहले भी रामविलास पासवान और चिराग पासवान पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा की गई अपील में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले चुके हैं. बात चाहे घर के आगे दीप जलाने की हो या फिर थाल पीटने की इन दोनों कार्यक्रमों में पासवान परिवार की पूरी सहभागिता दिखी थी.







