कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में त्राहिमाम मचा रखा है। लोग इसके नाम से ही खौफ खा रहे है। देश में भी कोरोना का मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। लोग इस महामारी से बचने के लिए अपने-अपने घरों के अंदर रहने में भी भलाई समझ रहे है।  वहीं संकट की इस घड़ी में हमारी पुलिस और अधिकारी अपने जान पर खेलकर लोगों की दिन-रात सेवा में लगे है।

कोरोना संकट से लोगों को बचाया जाए इसके लिए सरकारी अफसर और कर्मचारी एक-दूसरे से दो कदम आगे बढ़कर अपना काम कर रहे। कोरोना संकट से लोगों को बचाया जाए इसके लिए सरकारी अफसर और कर्मचारी एक-दूसरे से दो कदम आगे बढ़कर अपना काम कर रहे।

संकट की इस घड़ी में इनके अंदर जनता की सेवा के जज्बे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कोरोना जैसी जानलेवा महामारी भी इन्हें अपने कर्तव्य से डरा नहीं पा रही है।

केरल से एक ऐसी ही खबर सामने आई है। जहां एक महिला आईएएस अधिकारी ने अपनी मैटरनिटी लीव को छोड़कर डयूटी ज्वाईन कर ली है। वे अपने 22 दिन के बच्चें के साथ डयूटी पर तैनात है।

जानकारी के अनुसार विशाखापत्तनम की IAS श्रृजन गुम्माला को छह महीने की मैटरनिटी लीव मिली थी, लेकिन उन्होंने कोरोना संकट को देखते हुए छुट्टी से इनकार कर दिया।

श्रृजन गुम्माला अपने 22 दिन के बच्चे को लेकर ड्यूटी जॉइन कर ली और प्रतिदिन अपने दफ्तर पहुंच कामकाज देख रही हैं।

बता दें देश में जिन राज्यों में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले और उससे लोगों की मौतें सबसे ज्यादा हुई है। उन राज्यों में केरल भी शामिल है। कोरोना का सबसे पहला मामला केरल से ही सामने आया था।

Input : News4Nation

 

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD