कोरोना वायरस के संक्रमण के खिलाफ दिन रात एक किए हुए बिहार में मेडिकल टीम, पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों पर हो रहे हमले के बाद बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे का बड़ा बयान आया है. डीजीपी ने कहा कि पुलिस पर हाथ उठाने वाले का हाथ तोड़ देंगे. कोरोना महामारी से निपटने के लिए बिहार पुलिस राष्ट्रीय सुरक्षा कानून यानि NSA लगाएगी.

बिहार डीजीपी ने कहा कि पुलिस पर हाथ उठाने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शेंगे और बिहार पुलिस कानून तोड़नेवालों के साथ सख्ती से निपटेगी. बिहार की 90 फ़ीसदी जनता पुलिस के साथ है और हंगामा करनेवालों की तादाद केवल एक फीसदी है. पुलिस पर हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे. हंगामा करने वाले लोगों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाया जाएगा. 24 घंटे के अंदर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करके जेल भेजेंगे. उन्होंने कहा कि पुलिस जनता के लिए दिन रात काम कर रही है.

डीजीपी ने कहा कि बिहार के 12 करोड़ जनता के जान बचाने के लिए पुलिस सड़क पर खड़ी है. पुलिस लोगों को समझाने जा रही है. उनको क्वॉरेंटाइन करने के लिए बोल रही है तो ऐसे लोग पुलिस पर हमला कर रहे हैं. ऐसे लोगों का हाथ तोड़ दिया जाएगा. उनकी कानून से कमर को तोड़ दिया जाएगा. जरूरत पड़ी को एनएसए भी लगाएंगे. लेकिन ये हमला बर्दास्त नहीं करेंगे.
Input : Live Cities






