कोरोना संक्रमण के कारण बिहार में जिस दूसरे शख्स की मौत हुई है उसके संपर्क में आने वाले 78 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। पटना और वैशाली जिले के लिए यह बड़ी राहत की खबर है। पटना जिला प्रशासन को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली थी कि वैशाली के युवक का पटना में भी इलाज कराया गया है आनन-फानन में पटना के पॉपुलर हॉस्पिटल और खुसरूपुर के एक अस्पताल को सील कर दिया गया था। युवक के संपर्क में आने वाले तमाम लोगों का टेस्ट सैंपल लिया गया जिनमें से 78 की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है।
इस मरीज की शुक्रवार को पटना एम्स में मौत हो गई। उसे ब्रेन ट्यूमर सहित कई तरह की बीमारी थी। लगातार एम्स में उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था लेकिन शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। युवक के संपर्क में आए उसके 35 नजदीकी रिश्तेदारों और पड़ोसियों का सैंपल टेस्ट के लिए लिया गया था। पटना के पॉपुलर हॉस्पिटल खुसरूपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल और एम्स के कुछ स्वास्थ्य कर्मियों का सैंपल भी टेस्ट के लिए लिया गया था लेकिन अब 78 लोगों के रिपोर्ट निगेटिव आए हैं।

Input : First Bihar Jh