ARA: एक शख्स साली से शादी करना चाहता था, लेकिन इसको लेकर साली तैयार नहीं थी. वह साली को ब्लैकमेल कर रहा था. परेशान साली ने पुलिस से शिकायत की. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है. मामला जगदीशपुर के तुलसी हरिगांव का है.

फेसबुक पर डालता था अश्लील फोटो
शातिर जीजा साली और उसके घरवालों पर दबाव देने के लिए साली का फोटो एडिट कर फेसबुक पर डालता था. जिससे साली और उसके घरवालों को इससे ब्लैकमेल करता था. जिससे साली के साथ ही पूरा परिवार परेशान रहता था.

6 माह से दे रहा था दबाव
युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन से 6 माह पहले धनंजय चौबे के साथ हुई थी. इसके बाद से वह मुझे परेशान करने लगा. फेसबुक पर गंदा फोटो डाल दबाव दे रहा था, यही नहीं मेरे पिता और भाईयों को जान से मारने की धमकी भी देता था. शिकायत के बाद पुलिस ने उसके गांव पर छापेमारी की और आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया और उसको जेल भेज दिया. कृष्णागढ़ थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की बभनगांवा में शादी हुई थी. उसके बाद वह पत्नी की छोटी बहन को परेशान कर रहा था.
मुजफ्फरपुर नाउ पर सबसे पहले न्यूज़ पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए बिहार, मुजफ्फरपुर और देश –दुनिया से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
Input : First Bihar





