देशभर में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों से पुलिस एवं सुरक्षाबल सख्ती से निपट रहे हैं। हरकतों से बाज न आने वालों को पकड़ कर मुर्गा बनाया जा रहा है और उठक-बैठक करवाई जा रही है। लेकिन बिहार में एक शख्स को मगरमच्छ बनाया गया। सुनने में थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन यही हुआ। घटना का वीडियो और तस्वीरें वायरल हैं।

बिहार के गोपालगंज शहर के आंबेडकर चौक पर लॉकडाउन के बावजूद गुरुवार को कुछ लोग ट्रक, कार और दुपहिया वाहन से सड़कों पर निकले। पुलिस ने ऐसे ही एक ट्रक चालक को रोका। उसे सजा के तौर पर तपती सड़क पर मगरमच्छ बनाया। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उसे मगरमच्छ की तरह तैरने की सजा दी। बाद में उसे दोबारा घर से बाहर न निकलने की हिदायत देकर छोड़ दिया गया।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD