PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां एक और कोरोना मरीज के मिलने की पुष्टि हुई है. सूबे में यह आंकड़ा 177 हो गया है. बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के बांका जिले से यह नया मरीज मिला है. जिसकी उम्र 36 साल बताई जा रही है. इससे पहले बांका जिले से जिस मरीज के मिलने की पुष्टि हुई थी. उसी मरीज के संपर्क में आने से यह मरीज भी संकर्मित हुआ है. जिसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD