PATNA: कोरोना को लेकर बना क्वॉरेंटाइन सेंटर में सांप पहुंच गया. जिसके बाद तो अफरातफरी मच गई. देखते ही लोग डर गए. जिस सेंटर पर सांप निकला है वह बांका के जिलेबिया मोड़ के पास बना है.
बेलहर (बांका जिला) के जिलेबिया मोड़ के पास एक क्वारंटाइन सेंटर की स्थिति देखिए।
एक तो #COVID19, #lockdown, बेरोजगारी, भुखमरी, प्रकृति का कोप ऊपर से @NitishKumar सरकार की कुंभकर्णी नींद और अनदेखी के कारण जहरीला सांप का भय…!#बदहालबिहार_नीतीशकुमार #staysafe #पुतलादहन pic.twitter.com/Nz4gSb2lph
— Upendra Kushwaha (@UpendraKushRLJD) May 6, 2020
राजनीति शुरू
इसका वीडियो शेयर करते हुए आरएलएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश सरकार के व्यवस्था पर सवाल उठाया है. कुशवाहा ने कहा कि जिलेबिया मोड़ के पास एक क्वॉरेंटाइन सेंटर की स्थिति देखिए. एक तो कोरोना, लॉकडाउन, बेरोजगारी, भुखमरी, प्रकृति का कोप ऊपर से नीतीश सरकार की कुंभकर्णी नींद और अनदेखी के कारण जहरीला सांप का भय क्वॉरेंटाइन सेंटर में बना हुआ है.

बाहर से आने वाले मजदूरों को के लिए क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाया गया है. बिहार में हजारों मजदूरों को क्वॉरेंटाइन किया गया है. बता दें कि इससे पहले भी कई विपक्षी पार्टी भी क्वॉरेंटाइन सेंटर की कमियों को लेकर सरकार पर निशाना साध चुकी है. इसके अवाले क्वॉरेंटाइन सेंटर में गड़बड़ी और खामियों को लेकर कई मजदूर हंगामा कर चुके हैं. कई तो भाग भी गए, लेकिन अब क्वॉरेंटाइन सेंटर में सांप निकलने के बाद मामला गरमाने लगा है. बताया जा रहा है कि जो यह सेंटर बना है वह जंगल इलाके में है.
Input : First Bihar







