कोरोना का दायरा दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है. दिन रात ड्यूटी में लगे कोरोना वारियर्स पर भी अब कोरोना का खतरा मंडराता नज़र आ रहा है. दरअसल पिछले दिनों पटना के बीएमपी में पांच जवानों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. जिसके बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है.

इधर पटना के बीएमपी में कोरोना का संक्रमण फैलते ही वहां सैनिटाइजेशन का काम शुरू हो चुका है. बैरक को खाली भी कराया गया है. इस पूरे घटनाक्रम के बाद मुख्यालय सकते में है.

हालांकि इसके मद्देनज़र चिंतित पुलिस मुख्यालय ने अब इस मामले पर गंभीरता दिखाते हुए अधिकारियों से लेकर जवानों तक का कोरोना टेस्ट कराने की आवश्यकता जताई है. बिहार पुलिस मुख्यालय के आईजी नैयर हसनैन खान ने इस बाबत स्वास्थ विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार को एक पत्र भी लिखा है.

Input : Live Cities

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD