PATNA : शनिवार की देर रात तक कोरोना संक्रमण के एक साथ 16 मामले सामने आने के बाद अब रविवार की सुबह 18 नए केस सामने आए हैं। बिहार में कोरोना के नए मामलों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने की है।

बिहार में कोरोना पॉजिटिव 18 नए मामले मधेपुरा, सहरसा, अररिया, बेगूसराय और दरभंगा से सामने आए हैं। इनमें मधेपुरा और सहरसा से सात-सात मामले जबकि दरभंगा से दो और अररिया और बेगूसराय से एक एक मामला सामने आया है।
Input : First Bihar



