बिहार में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों का ठीकरा नीतीश सरकार के मंत्री ने प्रवासी बिहारियों पर फोड़ा है. नीतीश सरकार में बीजेपी कोटे से मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा है कि अन्य राज्यों में फंसे बिहारियों को वापस लाकर हमने गलती कर दी है. प्रमोद कुमार ने कहा है कि प्रवासियों के आने से संक्रमण का आंकड़ा बढ़ा है. बिहार की कला संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान बीजेपी के कई विधायकों और विधान पार्षदों ने इस सच को कबूल किया है.

प्रमोद कुमार ने कहा है कि प्रवासी बिहारियों के आने से संक्रमण का दायरा बढ़ा है. किशनगंज इलाके में जो भी नए के आए हैं वह सभी बाहर से आए लोगों की वजह से है.
मुजफ्फरपुर नाउ पर सबसे पहले न्यूज़ पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए बिहार, मुजफ्फरपुर और देश –दुनिया से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
Input : First Bihar




