बिहार के चर्चित रेलवे किऊल ब्रिज को आज से हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा. 100 वर्षों से ज्यादा समय तक रेलवे ने इसका इस्तेमाल किया और अब नए किऊल ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इसे बंद करने का फैसला लिया गया है. रेलवे की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया है कि पुराना किऊल  ब्रिज आज से बंद हो जाएगा और इसकी जगह अब नए ब्रिज से रेल परिचालन होगा.

नए ब्रिज को ट्रेन परिचालन के लिए बिल्कुल सही पाया गया है. जिसके बाद अब पुराने ब्रिज से गाड़ियों का परिचालन हमेशा के लिए बंद कर दिया गया है. रेलवे की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया है कि 17 मई तक देश में लॉकडाउन के कारण रेल सेवाएं स्थगित है. लेकिन गुड्स ट्रेन और कुछ श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को अब नए किऊल ब्रिज के जरिए ही चलाया जाएगा. नए ब्रिज पर ट्रेनों का परिचालन अधिकतम 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से किया जा सकेगा.

ट्रेनों के सामान्य परिचालन के पहले आज लखीसराय पुराने ब्रिज होकर रेल कर्मियों को लेकर जाने वाली स्पेशल ट्रेन गुजरी. पुराने ब्रिज पर गुजरने वाली इस ट्रेन के साथ यह सब कुछ एक इतिहास बन गया.किऊल का पुराना ब्रिज बेहद जर्जर स्थिति में पहुंच चुका था और किसी भी अनहोनी की आशंका को देखते हुए यहां ट्रेनों का परिचालन नियंत्रित तरीके से किया जा रहा था अब नए ब्रिज पर ऐसी कोई पाबंदी नहीं होगी.

kiul-bridge

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी राजेश कुमार ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के दौरान रेलवे के इंजीनियर कर्मचारियों और श्रमिकों में बेहतरीन काम करते हुए इस बड़ी महत्वपूर्ण उपलब्धि को समय से पहले पूरा कर लिया है. रेलवे की इस महत्वाकांक्षी योजना पर काम सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के तहत ही किया गया.

Input : First Bihar

मुजफ्फरपुर नाउ पर सबसे पहले न्यूज़ पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए बिहार, मुजफ्फरपुर और देशदुनिया से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD