मौसम विभाग ने एक बार फिर से अलर्ट जारी किया है. बंगाल की खाड़ी में विकसित चक्रवात अम्मान का असर आज सुबह से ही सूबे के कई जिलों में दिखने लगेगा.
इस अम्मान चक्रवात की वजह से पटना समेत सूबे के कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग के मुताबिक 30 से 50 किमी की रफ्तार से हवा चलेंगी. इसके साथ ही अगले दो दिन तक आंधी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है.

मौसम विभाग का कहना है कि अम्मान साइक्लोन थोड़ा ज्यादा मजबूत है. लेकिन यह ओडिशा और आंध्रप्रदेश के तटों से टकरा रहा है. इस कारण बिहार में इसका बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा.
मौसम विभाग के मुताबिक आज यानि सोमावार से सूबे में तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी.
Input : News4Nation






