कोरोना संकट की रोकथाम को लेकर 31 मई तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है. इस बीच बिहार सरकार की ओर से शिक्षकों को लेकर एक बड़ा निर्णय लिया गया है. शिक्षा विभाग की ओर से गृह विभाग को एक पत्र लिखा गया है. इस पत्र के मुताबिक शिक्षकों को अपने पदस्थापित विद्यालय में योगदान देने के लिए अंतर जिला पास जारी करने का आग्रह किया गया है.

शिक्षा विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक लॉक डाउन के दौरान जिला से बाहर रह रहे शिक्षकों को पदस्थापित विद्यालय के जिले में जाने के लिए अनुमति पत्र निर्गत करने के लिए जिलाधिकारी को आदेश देने की अपील की गई है. जो भी शिक्षक पदस्थापित विद्यालय के जिले में जाना चाहते हैं. उन्हें पास जारी किया जाये.

मुजफ्फरपुर नाउ पर सबसे पहले न्यूज़ पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए बिहार, मुजफ्फरपुर और देशदुनिया से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

Input : First Bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD