बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड के उमवि कर्रख में स्थित क्वारंटीन सेंटर पर सोमवार रात नाच गाने का आयोजन हुआ। यहां प्रवासी मजदूरों ने लौंडा नााच का जमकर आनंद उठाया। इसमें प्रवासी में शामिल कलाकारों के अलावा बाहर के भी कलाकारों ने भाग लिया। कुछ पंचायत प्रतिनधियों ने प्रवासियों की इच्छा पूरी करने के लिए इस कार्यक्रम की व्यवस्था की थी।
बिहार समस्तीपुर के विभूतिपुर प्रखंड के देवरी करख पंचायत क्वारंटाइन सेंटर में मजदूरों ने जनप्रतिनिधि के साथ मिलकर कराया बालाओं का डांस प्रोग्राम।
लगता है सरकार के लिए भी तीन ही चीज़ इम्पोर्टेन्ट है…1) Entertainment, 2) Entertainment और 3) Entertainment. pic.twitter.com/PnL7YqI0JJ
— Rashmi Sharma (@BebakRashmi) May 19, 2020
कार्यक्रम में नाच-गाने पर जमकर ठुमके लगाये गये। कार्यक्रम का वीडियो वायरल होने के बाद बीडीओ ने मामले को गंभीरता से लेकर सभी प्रवासी को सरकार से मिलने वाली सुविधा से वंचित करने का आदेश दिया। बताया गया है कि क्वारंटीन प्रवासी मजदूर कलाकारों के आग्रह पर स्थानीय प्रतिनिधियों के सहयोग से हुए नाच गाने के कार्यक्रम में सभी 82 क्वारंटीन लोग शामिल हुए थे।
Bihar: Some dancers, called from outside, performed at a quarantine centre in Karrakh village of Samastipur dist last night. Addl Collector says "We're taking cognizance&action will be taken. We've installed TV there, admn doesn't permit for any other entertainment from outside." pic.twitter.com/err7oetDFK
— ANI (@ANI) May 19, 2020
सेंटर पर जब अचानक नाच-गाने की सूचना मिलने पर प्रभारी शिक्षक राजेश्वर प्रसाद पहुंचे। शांतिपूर्ण कार्यक्रम को देखते हुए वे नहीं रोक पाये। उन्होंने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से नाच की व्यवस्था की गई थी। इसमें नाच करने वाले और गाना गाने वाले क्वारंटीन प्रवासी ही थे। बाहर से सिर्फ साज-बाज की व्यवस्था प्रतिनिधियों ने की थी।
Input : City Post Live






