बिहार में मौसम का मिजाज खासा गर्म है। बिहार में तापमान का पारा 42 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर चुका है। मौसम विभाग की माने तो 26 मई यानि मंगलवार को पारा 44 डिग्री के पार चला जाएगा। लॉकडाउन के प्रभाव से कम मौसम के तेवर से परेशान होकर लोग सड़कों पर नहीं निकल रहे हैं।

बिहार में सबसे अधिक गया जिले का तापमान रिकार्ड किया गया है। रविवार को गया का मई महीने का अब तक का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि शनिवार को गया का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस था. शनिवार की तुलना में रविवार को अधिकतम तापमान करीब चार डिग्री सेल्सियस ऊपर गया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बिहार में गर्मी क्या तेवर दिखा रही है। गया के अलावे राजधानी पटना भी तप रहा है। सड़कों पर लॉकडाउन से कम गर्मी के तेवर से परेशान होकर बाहर नहीं निकल रहे हैं।

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक भीषण गर्मी के बीच बिहार के पूर्वी हिस्सों में एक-दो जगहों हल्की बारिश हो सकती है। इधर उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के लगभग सभी भागों में मौसम शुष्क और बेहद गर्म बना रहेगा। राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, गुजरात के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में लू का प्रकोप जारी रहने की आशंका है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक तटीय कर्नाटक और आस-पास के क्षेत्रों पर एक चक्रवाती सिस्टम दिखाई दे रहा है। दक्षिणी मध्य प्रदेश से तेलंगाना तक एक ट्रफ बना हुआ है। जिसके कारण अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में मध्यम से भारी बारिश की उम्मीद है। केरल और दक्षिणी-तटीय कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पश्चिमी हिमालयी राज्यों हल्की बारिश के साथ कहीं-कहीं पर मध्यम वर्षा के आसार हैं।

Input : First Bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD