एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया। घर पर फांसी लगाकर एक्टर ने जान दे दी. बिहार स्थित पटना के निवासी सुशांत ने मुंबई स्थित बांद्रा में अपने घर में आत्महत्या की. एक्टर सोशल मीड‍िया पर पिछले कुछ समय से एक्ट‍िव थे. उनका आख‍िरी पोस्ट अपनी मां के नाम है.

Sushant Singh Rajput visits ancestral home in Bihar after 17 years ...

एक्टर ने लिखा- ‘आंसुओं से वाष्पित होता अतीत, मुस्कुराहट के एक आर्क को उकेरते सपने और एक क्षणभंगुर जीवन, दोनों के बीच बातचीत’. बता दें सुशांत की मां का देहांत बहुत पहले हो चुका था. जब सुशांत 16 साल के थे, उसी वक्त उनकी मां चल बसी थी. वे अपनी मां के बहुत करीब थे. वे कई बार सोशल मीड‍िया पर मां के प्रति प्रेम को जता चुके हैं.

https://www.instagram.com/p/CA-S3cIDWOx/?utm_source=ig_embed

बता दें सुशांत बांद्रा के घर में अकेले रहते थे. उनके सुसाइड को लेकर पुलिस पड़ोसियों से बयान ले रही है. जानकारी ये भी है कि सुशांत छह महीने से डिप्रेशन में थे. लेक‍िन वे आत्महत्या जैसा कदम उठा लेंगे इसका किसी को अंदाजा नहीं था. खबर है कि दरवाजा तोड़कर उनके दोस्त अंदर पहुंचे. वहां उन्होंने सुशांत को पंखे से लटकता पाया. तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी गई.

Input : Fisrt Bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD