लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुए हिंसक झड़प में शहीद हुए बिहार के पटना निवासी जवान सुनिल का पार्थिव शरीर आज पटना पहुंचा। पटना एयर पोर्ट पर शहीद जवान को श्रद्धांजली देने के लिए डिप्टी सीएम सुशील मोदी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, बीजेपी के प्रदेश संजय जायसवाल, बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव, बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर यादव के साथ-साथ बिहार रेजिमेंट के अधिकारी मौजूद रहे।
पटना एयरपोर्ट पर शहीद का शव पहुंचते ही माहौल गमगीन गया। सेना के अधिकारियों के साथ-साथ मौके पर मौजूद सभी नेताओं द्वारा शहीदों को श्रद्धांजली दी गई।
इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक घर के लिए रवाना किया गया।
बता दें लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीनी सैनिकों के बीच पिछले एक माह से चल रहे टकराव ने सोमवार देर रात हिंसक रूप ले लिया। नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन के साथ झड़प में भारत के कमांडिंग अधिकारी (कर्नल) समेत 20 जवान शहीद हो गए। इन 20 जवानों में बिहार के पांच जवानों ने भी अपनी शहादत दी है।








