PATNA: फिट इंडिया मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी का लाइव सत्र होगा. इस संबंध में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी और कार्यक्रम पदाधिकारियों को पत्र लिखा है.

शिक्षा विभाग की तरफ से सभी डीईओ को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि फिट इंडिया मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को शाम 5:00 बजे एक विशेष लाइव सत्र का आयोजन किया जा रहा है. इसमें प्रसिद्ध फिटनेस आइकॉन शिल्पा शेट्टी लाइव सत्र फिट इंडिया के माध्यम से फिटनेस से संबंधित जानकारी साझा करेंगी. लिहाजा सभी विद्यालयों के शिक्षक छात्र एवं अभिभावकों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लाइव सत्र फिट इंडिया युटुब चैनल से जुड़ कर आवश्यक जानकारी प्राप्त करें.

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने सभी डीईओ को यह भी निर्देश दिया है कि जितने लोग इस सत्र से जुड़ें हैं उसकी सूची 2 दिनों के अंदर राज्य कार्यालय को भेजें.
Input : News4Nation








