बिहार में विधानसभा चुनाव से पूर्व विधान परिषद के चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों में सरगर्मियां मची हुई है। इस कड़ी में जहां मंगलवार को राजद के 5 विधान पार्षदों ने पार्टी के साथ छोड़ते हुए नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए ज्वाइन कर लिया। तो वहीं दूसरी ओर जेडीयू ने भी विधान परिषद के चुनाव के लिए अपने 3 उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। राजद के राधा चरण सेठ, संजय प्रसाद, रणविजय सिंह, दिलीप राय और कमरे आलम ने मंगलवार को पार्टी छोड़ दी है।

इन तीन लोगों के नाम पर लही मुहर
दूसरी ओर बिहार की सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड की तरफ से जिन तीन लोगों को इस बार विधान परिषद भेजे जा रहा है उनमें पूर्व विधान परिषद सदस्य गुलाम गौस के अलावा कुमुद वर्मा और भीष्म साहनी का नाम शामिल है। इन तीनों नाम पर मुहर लग गई है और इसकी आधिकारिक घोषणा होनी मात्र शेष है। गुलाम गौस के अलावा 2 अन्य चेहरों में भीष्म साहनी बिहार के मोतिहारी से संबंध रखते हैं जबकि कुमुद वर्मा जहानाबाद की हैं।

अशोक चौधरी भी जाएंगे विधान परिषद
जानकारी के मुताबिक यह तीनों उम्मीदवार जेडीयू की तरफ से विधान परिषद का नामांकन करेंगे। गुलाम गौस की बात करें तो वो बिहार की राजनीति का जाना माना मुस्लिम चेहरा है और आरजेडी छोड़कर हाल में ही जेडीयू में आए थे जबकि कुमुद वर्मा को महिला कोटे से सीट देते हुए विधान परिषद में भेजने का निर्णय लिया गया है।कुमुद वर्मा बिहार के जहानाबाद से संबंध रखती हैं। दूसरी ओर बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी जिनका कार्यकाल पूरा हो रहा है वह इस बार राज्यपाल के कोटे से बिहार विधान परिषद की सदस्यता हासिल करेंगे।
Input : News18








