मुंगेर. फिल्म निर्माता एकता कपूर (Ekta Kapoor) की XXX वेब सीरीज पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. मुंगेर के सीजेएम कोर्ट में श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय प्रवक्ता कृतिका सिंह ने एकता कपूर पर कम्प्लेन केस दर्ज करवाया है. मामले की सुनवाई कल 24 जून को होगी. उन्होंने आरोप लगाया कि एक एकता कपूर ने एक वेब सीरीज बनायी है इसमें सेना के जवानों व उनकी पत्नियों का गलत चित्रण किया गया है. साथ ही उनकी वर्दी को भी तिरस्कृत किया गया है. कृतिका सिंह के वकील अभिषेक ने बताया कि एकता कपूर पे 66 आईटी एक्ट एवं 499 /500 भादवि की धारा के तहत कम्प्लेन केस दर्ज करवाया गया है. जिसका कम्प्लेन केस नं- 377C / 20 है और बुधवार को इस मामले में सुनवाई होगी.

OTT platform offers choice of convenience: Ekta Kapoor

कोर्ट से अपराध का संज्ञान लेने की मांग

इस परिवाद में कहा गया है कि अभियुक्तों के खिलाफ अपराध का संज्ञान लिया जाए तथा उसके खिलाफ समन निर्गत कर उन्हें तलब कर दंडित किया जाए. बता दें कि एकता कपूर एक द्वारा निर्मित इस वेब सीरीज में सेना के जवान की पत्नी पति के ड्यूटी पर चले जाने के बाद वह अपने प्रेमी को घर बुला प्रेमी को पति का वर्दी पहना पहले उसे फाड़ती है. फिर शारीरक संबंध बनती है.

वेब सीरीज में सेना के अपमान का आरोप

बता दें कि एकता कपूर टीवी क्वीन कही जाती है. इन दिनों आल्ट बालाजी (Alt Balaji) की वेब सीरीज XXX सीजन 2 के करण वो विवादों में आ गई हैं. भारतीय सेना के एक जवान की जिंदगी पर आधारित इस सीरीज में जिस तरह की चीजें दिखाई जा रही हैं, उससे लोग नाराज हैं. दरसल इन दिनों बॉलीवुड की कई हस्तियां अपने कारनामों के कारण लोगों के निशाने पर हैं. चाहे मामला सुशांत सिंह राजपूत का हो या एकता कपूर की वेब सीरीज XXX 2 में सेना को अपमानित करने का मामला हो.

Input : News18

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD