टिड्डियों का दल बिहार पहुंच गया है। रोहतास एवं बक्सर जिले के कई गांवों में फसलों पर हमला बोल दिया है। किसान परेशान हैं। कृषि विभाग ने 10 सीमावर्ती जिलों में अलर्ट जारी किया है। अधिकारी मौके पर ही कैंप कर रहे हैं। टिड्डियों का जो दल अभी आया है, वह बहुत छोटा है, किंतु यूपी के प्रयाग की ओर से आने वाले टिड्डियों के एक बड़े दल को लेकर कृषि विभाग विशेष तौर पर अलर्ट है। अगर वह दल आ गया तो बड़ा नुकसान हो सकता है।

कृषि सचिव डॉ. एन सरवन कुमार ने पौधा संरक्षण निदेशालय के अधिकारियों की छुट्टियां रद कर दी हैं। रविवार के दिन भी कार्यालय खुले रहेंगे। कैमूर, रोहतास, बक्सर, औरंगाबाद, सारण, भोजपुर, गया, सिवान, गोपालगंज एवं पश्चिमी चंपारण जिलों की सभी पंचायतों में चेतावनी जारी कर दी गई है।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD