PATNA : कोरोना संक्रमण की चपेट में लगातार हाईप्रोफाइल लोग आ रहे हैं. अब पटना कि मेयर सीता साहू पर भी कोरोना संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है. सीता साहू के बेटे शिशिर कुमार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

PMC circles to issue birth & death papers - Telegraph India

पटना नगर निगम मुख्यालय में कोरोना का संक्रमण फैलने के बाद ऑफिस को सैनिटाइजेशन के लिए बंद कर दिया गया था लेकिन मेयर ऑफिस के स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मचा हुआ था.

राजधानी पटना में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. मंत्री और विधान परिषद के सभापति के संक्रमित मिलने के बाद कई पुलिसकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव मिले. मामला अब तेजी से बढ़ते ही जा रहा है. पटना में अब तक 1114 मामले सामने आ चुके हैं. जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई है. राजधानी में 625 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. फिलहाल 477 केस अभी भी एक्टिव हैं.

Input : First Bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD