बिहार में कोरोना वायरस के संक्रमण की स्थिति की समीक्षा के लिए तीन सदस्यीय केन्द्रीय टीम राज्य का दौरा करेगी। टीम राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर राज्य में कोविड-19 से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा करेगी। साथ ही स्थिति से निपटने में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मदद करेगी। केंद्र से एक टीम पहले ही पटना पहुंच चुकी है।

COVID-19: With 1,074 Patients Recovered, India Marks Highest ...

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बिहार में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति को लेकर स्वास्थ्य सचिव, विशेष कार्य अधिकारी और संयुक्त सचिव के साथ अलग-अलग बैठक की। बैठक के बाद संयुक्त सचिव के नेतृत्व में टीम भेजने का निर्णय लिया गया है। ताकि वे स्टेट अथॉरिटी के साथ मिलकर कोविड 19 की मौजूदा स्थिति को लेकर व्यापक कदम उठाया जा सके। बैठक में स्वास्थ्य सचिव प्रीति सुदान, विशेष कार्य अधिकारी राजेश भूषण एवं संयुक्त सचिव लव अग्रवाल उपस्थित रहे।

रविवार को बिहार पहुंचेगी उच्च स्तरीय टीम: अश्विनी चौबे

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर कोविड-19 के रोकथाम के लिए सभी महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की पैनी नजर बिहार के स्थिति पर है। यहां के आला अधिकारी लगातार संपर्क में रहते हैं। मौजूदा स्थिति को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा एक टीम बिहार पहुंच चुकी है। दूसरी उच्च स्तरीय टीम का गठन कर दिया गया है, जो रविवार को पहुंचेगी। यह टीम रविवार की सुबह संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के नेतृत्व में पहुंचेगी। इस टीम में नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के डायरेक्टर डॉक्टर एस के सिंह, एम्स मेडिसिन के एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर नीरज निश्चल शामिल हैं।

कोरोना काल में डरे नहीं, बल्कि धैर्य और संयम से काम लें: अश्विनी चौबे

अश्विनी चौबे ने कहा कि केंद्र द्वारा हर संभव मदद बिहार को उपलब्ध कराई जा रही है। बिहार सरकार काफी गंभीर है। कोरोना को रोकने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। बिहार वासियों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। मौजूदा समय में डरे नहीं, बल्कि धैर्य और संयम के साथ दिशा निर्देशों का पालन करें, जो राज्य सरकार और केंद्र सरकार ने जारी किए हैं।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD