बिहार में एक तरफ कोरोना (Corona Virus) कहर बरपा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ जनप्रतिनिधियों के लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) के नियम की धज्जियां उड़ाने की तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं. इस कड़ी में ताजा मामला बक्सर (Buxar) जिले से जुड़ा है जहां राजद के एक विधायक (RJD MLA Video) ने ना केवल लॉकडाउन बल्कि सोशल डिस्टेंसिंग नियम की भी धज्जियां उड़ाते हुए एक क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया. खास बात यह है कि क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करने पहुंचे विधायक जी बल्लेबाजी करने के दौरान खुद फुटबॉल की तरह ढिलमिला कर गिर गए. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
@chitraaum ये हैं बक्सर जिला अन्तर्गत ब्रहम्पुर विधान सभा के राजद विधायक शंभूनाथ यादव। लाॅकडाउन में क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन कर रहे हैं।डाइव देखिए😀 pic.twitter.com/qdzu6FJKxG
— Raj Tiwari (@Rajtiwari100) July 20, 2020
बक्सर के ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद के विधायक शंभू नाथ यादव अपने इलाके के गंगौली गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करने पहुंचे थे. इस दौरान उनके आसपास काफी संख्या में भीड़ थी. बॉल को बाउंड्री लाइन के बाहर भेजने के लिए विधायक जी ने जोर से बल्ला भांजा लेकिन इस चक्कर में विधायक जी का संतुलन बिगड़ा गया और वो खुद गिर गए. वहां मौजूद उनके समर्थकों और अंगरक्षकों ने उनको वापस उठाया और संभाला. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.

विधायक जी की परेशानियां यहीं कम नहीं हुईं. वीडियो वायरल हुआ तो प्रशासन ने भी इस मामले में संज्ञान लिया. शंभूनाथ सिंह यादव के खिलाफ लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है.उनके समर्थकों के साथ-साथ आयोजकों को मिलाकर कुल 25 लोगों पर केस दर्ज किया गया है. इससे पहले बिहार सरकार में ही मंत्री श्रवण कुमार भी एक फुटबॉल मैच का उदघाटन करने के दौरान जमीन पर धराशाई हो गए थे. उनका भी वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ था.
Input : News 18







