वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण किर्गिस्तान में मेडिकल की पढ़ाई करने गए भारत के करीब 3000 छात्र वहां फंस गए हैं। इसमें बिहार-झारखंड के छात्र भी बड़ी संख्या में शामिल हैं। इन छात्रों की मदद के लिए अब फिल्म अभिनेता सोनू सूद सामने आए हैं। इसके बाद दोनों राज्यों के कम से कम 20 छात्रों को स्वदेश वापसी को लेकर एक उम्मीद की किरण दिखी है।
Dear students of kyrgysztan, for any info related to your rescue pls mail us on [email protected],
only EMAIL ID used for the rescue of Indian students. Beware that Team Sonu Sood is NOT CHARGING or COLLECTING ANY MONEY from you in any manner for managing this.— sonu sood (@SonuSood) July 15, 2020
झारखंड के छात्रों में से एक सद्दाम खान ने बताया कि छात्रों को किर्गिस्तान से निकालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस काम के लिए सद्दाम ने अभिनेता सोनू सूद, बहरागोड़ा से पूर्व विधायक कुणाल सारंगी और सामाजिक कार्यकर्ता रेखा मिश्रा को धन्यवाद दिया। बता दें कि भारतीय छात्र एशियन मेडिकल इंस्टीट्यूट में पढ़ाई कर रहे हैं। सद्दाम ने बताया कि सोनू सूद ने कहा है कि हमें भारत आने के लिए हवाई यात्रा का खर्च नहीं देना होगा।

पूर्व विधायक कुणाल सारंगी ने बताया कि मैंने किर्गिस्तान में फंसे भारतीय छात्रों की दुर्दशा को लेकर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और विदेश मंत्रालय को टैग करते हुए एक ट्वीट किया था। अगले दिन उस ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए सोनू सूद ने उनमें से एक छात्र से संपर्क साधा और मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि बिहार-झारखंड के 20 छात्रों में से एक छात्र जमशेदपुर का भी है। सोनू सूद के सक्रिय प्रयासों के बिना यह संभव नहीं था।
Input : Live Hindustan






