श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को नाग पंचमी मनाया जाता है। इस बार यह 25 जुलाई को है। इस दिन घरों की दीवारों पर गोबर से नाग देवता के प्रतीक उकेरे जाएंगे। लोग अपने-अपने घरों में अपने कुल देवता की पूजा-अर्चना कर लावा चढ़ाएंगे। इसके बाद किसी खुली जगह पर नाग देवता के निमित्त दूध-लावा अॢपत किया जाएगा। इस अवसर पर कई जगहों पर मेला भी लगता है।

5 Things Not To Do On Nag Panchami 2019

मगर, इस बार लॉक डाउन को देखते हुए लोगों की उमीदों पर पानी फिर जाएगा। नंदपुरी, बीबीगंज स्थित महामाया जगदंबा स्थान में मेला नहीं लगेगा। पुजारी आचार्य भूपेंद्र तत्वदर्शी ने लोगों से अपने घरों में ही पूजा-पाठ करने की अपील की है। कहा है कि लोग कोरोना महामारी से बचाव के लिए सावधानी बरतें।

नाग पंचमी में क्यों होती है सापों की ...

वर्षों से लग रहा मेला

नाग पंचमी पूजा समिति के अध्यक्ष गुड्डू यादव ने बताया कि वहां नाग पंचमी के अवसर पर वर्षों से मेला लगता आ रहा है। इसमें तरह-तरह के खिलौने, श्रृंगार प्रसाधन व चटपटी खाद्य सामग्री आदि की दुकानें भी सजती हैं। दूर-दूर से लोग आते हैं। उधर, नाग पंचमी के अवसर पर इमली चौक, बेला और भिखनपुर, अहियापुर स्थित विषहर स्थान आदि जगहों पर भी मेला लगने की संभावना नहीं है।

Input : Dainik Jagran

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD