MOTIHAR: नेपाल पुलिस के जवान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. बॉर्डर पर घास काटने गई महिला के साथ मारपीट किया. इस घटना में महिला का सिर फट गया है. महिला भी गुस्से में हंसुआ से नेपाल के जवान का हाथ काट दिया. जिसके बाद तनाव का माहौल हो गया है. यह घटना झरोखर के खरसलवा गांव के पास की है.

जब इसकी सूचना महिला के पति को मिली तो वह बॉर्डर पहुंचा. नेपाली जवानों के साथ बहस होने लगी. जिसके बाद नेपाल के जवानों ने महिला के पति को हिरासत में ले लिया. इसकी सूचना मिलने के बाद खरसलवा गांव के ग्रामीण बॉर्डर पर पहुंच गए. नेपाली जवानों के साथ ग्रामीणों की झड़प हो गई.

फायरिंग के बाद तनाव

झड़प के दौरान नेपाल के जवान ने फायरिंग कर दी. जिसके बाद ग्रामीण और भड़क गए.सूचना मिलने पर बैधनाथपुर भंगहा कैंप के एसएसबी जवान, खरसलवा और जमुनिया कैंप के एसएसबी जवान मौके पर पहुंचे. साथ ही झरौखर थाना पुलिस के जवानों ने ग्रामीणों और नेपाल के जवानों से बात की. जिसके बाद तनाव कम हुआ और ग्रामीण वापस लौटे. वही, घायल महिला को घोड़ासाहन पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

Input : First Bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD