बिहार इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने मुख्य्मंत्री को पत्र लिखकर स्वास्थ्य विभाग के पूर्व प्रधान सचिव संजय कुमार को पुनः विभाग की जिम्मेदारी देने की मांग की।

रविवार को जारी पत्र में बिहार आईएमए के सचिव डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि वर्तमान स्वास्थ्य सचिव का व्यवहार डॉक्टरों के प्रति उदासीन है। उनके व्यवहार से डॉक्टरों में रोष है। उन्होंने भोजपुर और गोपालगंज के जिलाधिकारियों को भी चिकित्सक विरोधी व्यवहार के कारण स्थानांतरित किये जाने की मांग की।

डॉ सुनील ने अनुरोध किया कि जिस प्रकार प्रशासनिक और पुलिसकर्मियों के लिए कोविड अस्पतालों में 25 फीसदी बेड आरक्षित करने का निर्देश दिया गया है, उसी प्रकार डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए भी 25 फीसदी बेड आरक्षित की जाए। साथ ही, उन्होंने सभी डॉक्टरों से कोरोना के संकट काल में लोगों को अधिक अधिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की अपील की।

Input : Live Hindustan

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD