बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत कैसे हुई, अब इसकी जांच सीबीआई करेगी। इस बीच मुंबई गयी पटना पुलिस की एसआईटी गुरुवार की दोपहर वापस लौट आई। एसआईटी में शामिल चार पुलिसकर्मी आईजी संजय सिंह के दफ्तर में गये। वहां हुई समीक्षा बैठक में ये बातें सामने आयी कि सुशांत के शव की तस्वीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी मुंबई पुलिस ने एसआईटी को नहीं दी।

इस मामले की जांच में अब तक जिन बातों का खुलासा हुआ है, उसका जिक्र पुलिस केस डायरी में करेगी। जांच टीम केस डायरी में रिया चक्रवर्ती को लेकर भी टिप्पणी कर सकती है। इसके सभी लोगों से लिये गये बयानों का जिक्र डायरी में होगा।

पटना पहुंचने के बाद इस केस के आईओ पर बड़ी जिम्मेदारी आ गयी है। कागजी कार्रवाई से लेकर केस डायरी तक लिखने की जिम्मेदारी आईओ पर ही है। सूत्रों की मानें तो सीबीआई इस मामले में केस के आईओ से संपर्क करेगी। इसके बाद वे अब तक हुई जांच की पूरी जानकारी सीबीआई को देंगे।

मुंबई पुलिस पर भड़के बिहार DGP, बोले- हमारे अफसर को कैदी बनाकर रखा है
बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने मुंबई पुलिस पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को नहीं मानने का आरोप लगाया है। गुरुवार को डीजीपी पांडे मुंबई में क्वारंटाइन किए गए पटना एसपी विनय तिवारी के मुद्दे पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस ने हमारे अफसर को तीन दिन से कैदी बना रखा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे (मुंबई पुलिस) सुप्रीम कोर्ट के ऑब्जर्वेशन को भी ठेंगा दिखा रहे हैं।

सुशांत केस: बड़ा राज छिपा रहा सिद्धार्थ पिठानी? एसआईटी के सामने आने से बचता रहा

सुशांत सिंह राजपूत प्रकरण में सिद्धार्थ पिठानी और उनका एक अन्य कर्मी पटना पुलिस की एसआईटी के सामने आने से बचता रहा। अंत तक दोनों पुलिस के सामने नहीं आये। सिद्धार्थ ने मोबाइल से बात की उसके बाद स्विच ऑफ कर लिया। उसने खुद के हैदराबाद में होने की बात कही थी। सवाल यह है कि पिठानी पुलिस का सामना क्यों नहीं करना चाहता था। आखिर कौन से राज को वह छिपा रहा है। इस मामले में सिद्धार्थ ने मीडिया के सामने भी कई बार बयानबाजी की।

Input : Live Hindustan

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD