PATNA: पूर्व डीजी सुनील कुमार बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारी शुरू करने जा रहे हैं। वे कल जेडीयू में शामिल होंगे। जेडीयू सांसद ललन सिंह कल उनको जेडीयू की सदस्यता दिलाएंगे। कल दोपहर में जेडीयू कार्यालय में मिलन समारोह आयोजित किया गया है जिसमें सुनील कुमार को जेडीयू की सदस्यता दिलायी जाएगी। सुनील कुमार पटना के एसएसपी भी रह चुके हैं।

Bihar : Sunil Kumar gets addl charge as DG, Home Guard and Fire Survices - LegendOfficers.com

आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में सियासी गहमागहमी तेज हो गयी है। हर राजनीतिक दल अपना कुनबा मजबूत करने में जुटा है। इससे पहले कई दलों के नेताओं ने जेडीयू का दामन थामा है। चुनाव पहले जेडीयू ने आरजेडी में बड़ी सेंधमारी की है और आरजेडी के कई विधायक जेडीयू में शामिल हुए हैं।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD