बिहार विधानसभा चुनाव आते ही हर राजनीतिक दल के ऑफिस और उसके बाहर इन दिनों हलचल तेज है. टिकट के लिए दफ्तर के बाहर लोगों का जुटान हो रहा है. इसी बीच आरजेडी ऑफिस के बाहर एक ‘हड्डी बाबा’ भी टिकट के लिए आए हुए हैं. बाबा अपने एक शिष्य के लिए टिकट मांगने आए हुए हैं.

‘हड्डी बाबा’ ने कहा कि मैं मुजफ्फरपुर जिला के पारू विधानसभा 97 से हूं. मेरा नाम संत शिरोमणी सुदर्शन जी महाराज उर्फ हड्डी बाबा है. बाबा ने कहा कि वो लछुआर देवी की सेवा करते हैं. बाबा ने बताया कि वो आरजेडी कार्यालय में अपने शिष्य दीपक तिवारी के लिए विधानसभा का टिकट मांगने आए हैं.

आगे बाबा ने कहा कि मेरे शिष्य दीपक तिवारी ने अपने क्षेत्र में काफी संघर्ष किया है. अगर मेरे शिष्य को टिकट मिलता है तो वो जीतेगा ही, क्योंकि उसके साथ पूरे क्षेत्र की जनता है. बाबा ने कहा कि तेजस्वी यादव को भी मेरा आर्शिवाद है, इस बार उनकी जयजयकार होगी.

Input : Live Cities

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD