अभी – अभी पटना से खबर आई है, कि बिहार सरकार ने एक आईएएस अफसर का तबादला तथा एक आईएस अफसर को अतिरिक्त प्रभार दिया है।

बिहार सरकार द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार आईएस संजय कुमार को शिक्षा विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। साथ ही अगले आदेश तकउन्हें प्रधान सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग एवं राज्य परामर्शदातृ समिति के पदभार पूर्ववत की भांति संचालन करना होगा । श्री संजय कुमार के तबादले के बाद कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के प्रधान सचिव और 1992 बैच के आईएएस ऑफर रवि मनुभाई परमार को पर्यटन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है।

दूसरी ओर, 1985 बैच के आईएएस अफसर अरुण कुमार सिंह को भी बिहार सरकार ने निगरानी विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वर्तमान में वह विकास आयुक्त एवं एक अन्य अतिरिक्त प्रभार में बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान के महानिदेशक के रूप में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD