बिहार विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा अभी नहीं हुई लेकिन सभी राजनीतिक पार्टियों ने इसके लिए कमर कस ली है. अपने-अपने अंदाज में मतदाताओं को तक पहुंचने के लिए सारी तैयारी हो चुकी है. जदयू ने तो बाकायदा हाईटेक चुनावी रथ भी तैयार कर लिया है. इस पर लिखा गया है ‘बिहार की पुकार फिर से नीतीश कुमार’. राजधानी पटना से यह चुनावी गाड़ियां पूरे बिहार में भ्रमण करेंगी और पार्टी के साथ साथ बिहार सरकार की उपलब्धियों के बारे में जनता को बताएंगी.

खास बात यह है कि इन रथों को स्पेशल जेडीयू ने अपने तरीके से बनवाया है, यानी कि इस रथ में केवल और केवल नीतीश कुमार की फोटो लगी है साथ ही पार्टी का ही चुनावी स्लोगन भी है. खास बात यह है कि इन रथों को स्पेशल जेडीयू ने अपने तरीके से बनवाया है, यानी कि इस रथ में केवल और केवल नीतीश कुमार की फोटो लगी है साथ ही पार्टी का ही चुनावी स्लोगन भी है.

जेडीयू के इस रथ और हाईटेक प्रचार गाड़ी पर बिहार की पुकार, फिर से नीतीश कुमार, नीतीश की सरकार, बढ़ता रहेगा बिहार जैसे स्लोगन्स लिखे हैं. मालूम हो कि बिहार में नीतीश कुमार की पार्टी को इस बार भी 100 से 110 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का भरोसा है.

बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के घटकों में सबसे ज्यादा सीटें जनता दल (यूनाईटेड) को मिलने की संभावना है. एनडीए के घटकों ने राज्य में इसके लिए जमीनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. सभी दल अभी चुनाव-घोषणा का इंतजार कर रहे हैं. इधर, एनडीए के तीनों घटक दलों- जदयू, भाजपा और लोजपा के बीच सीटों के बंटवारे का मोटा-मोटी फार्मूला तैयार हो गया है. अब 15 सितंबर के बाद तीनों दलों के बड़े नेताओं की बैठक होने की संभावना है, जिसमें सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दिया जाएगा. एनडीए में यह लगभग तय माना जा रहा है कि जदयू सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और उससे थोड़े कम पर भाजपा चुनाव मैदान में होगी.

Source : Live Cities

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD