बिहार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अक्सर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बाढ़ और कोरोना को घेरते रहते हैं. लेकिन इस बार तेजस्वी ने नीतीश के डरने का कारण पूछ डाला है. तेजस्वी ने पूछा है कि बेरोजगारी पर बात करने में नीतीश कुमार डरते क्यों हैं.

तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया कि ”बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेरोज़गारी पर बात करने से डरते क्यों है? क्या बिहार को बेरोज़गारी का मुख्य केंद्र बनाने के बाद उन्हें शर्म आती है? क्या नौकरियों में धांधली और बिहार के उद्योग-धंधे बंद करवाने के बाद भी वह युवाओं को भ्रमित कर और अधिक ठगना चाहते है?”

इससे पहले पहले भी तेजस्वी यादव ने रोजगार को लेकर नीतीश कुमार को घेरा था और कहा था कि ”बेरोजगारी इस देश का सबसे ज्वलंत मुद्दा है, लेकिन यह सरकार की प्राथमिकता में नहीं है. करोड़ों युवाओं को नौकरी देने का वादा था यहां तो नौकरियां छिनी जा रही है.

इसके अलावा तेजस्वी बाढ़ और कोरोना को लेकर लगातार नीतीश कुमार पर हमला बोलते आ रहे हैं. कोरोना काल में नीतीश कुमार के घर से बाहर नहीं निकलने पर भी नेता प्रतिपक्ष ने सीएम पर सवाल खड़े किये थे.

Source : Live Cities

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD