बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Election) को लेकर आज से जेडीयू और कांग्रेस अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत करेगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निश्चय संवाद के जरिये लोगों को संबोधित करेंगे. सोमवार सुबह 11.30 से मुख्यमंत्री का वर्चुअल सम्मेलन शुरू होगा.

जेडीयू ऑफिस में बने नए कर्पूरी ठाकुर सभागार से मुख्यमंत्री भाषण देंगे. मुख्यमंत्री को सुनने के लिए सभागार में 100 लोग रहेंगें. सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से किया जाएगा पालन. राज्यभर में मुख्यमंत्री के भाषण को लाइव दिखाने की जेडीयू ने मेगा तैयारी की है.

जेडीयू की ओर से इस वर्चुअल रैली को लेकर विशेष विशेष इंतजाम भी किए गए हैं. सोशल मीडिया और जेडीयू लाइव के जरिये रैली दिखाने की तैयारी की गई है. आपको बता दें कि कोरोना काल में वर्चुअल तरीके से राजनीतिक दलों का संवाद हो रहा है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगभग एक घंटे भाषण देंगे. इसमें सीएम 15 साल बनाम 15 साल पर भी बात करेंगे. आपको बता दें कि जेडीयू भय बनाम भरोसा का नारा दिया है. वहीं, पार्टी ने दावा किया है इस वर्चुअल रैली से लगभग 25 लाख लोग जुड़ सकते हैं. मुख्यालय द्वारा लगभग 25 लाख लोगों को लिंक भेजा गया है.

इस वर्चुअल रैली के लिए पंचायत से लेकर छोटे चौक चौराहों पर पहुंचाने के लिए कई जगहों पर टीवी स्क्रीन प्रोजेक्टर और एलईडी की व्यवस्था की गई है. ये कार्यक्रम जेडीयू के लिए चुनाव के लिहाज से कितना महत्वपूर्ण है इसका अंदाजा आप इस बात से लहा सकते हैं कि जेडीयू ने इसके लिए अपनी नई वेबसाइट लॉन्च की है. इसके जरिए कार्यकर्ता से लेकर पार्टी के लोग तक नीतीश कुमार की बातों को सुन सकेंगे.

मुजफ्फरपुर नाउ टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।

 

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD