राजधानी दिल्ली में इंसानियत को झकझोरने वाली घटना सामने आयी है. जहां पर दादी की उम्र की बुजुर्ग महिला के साथ रेप हुआ है. दिल्ली पुलिस ने 86 साल की बुजुर्ग महिला के साथ रेप के मामले में पुलिस ने एक शख्स को ग्रिफ्तार किया है. घटना 7 सितंबर के शाम की है. सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार किया.आरोपी का नाम सोनू है. लिफ़्ट देने के बहाने महिला को सुनसान इलाके में रेप किया.

Delhi 90 year old woman rape, 90 Year-Old Woman Raped: दिल्ली में 90 साल की  बूढ़ी महिला के साथ 33 साल के युवक ने किया रेप | 33 years youth raped 90

घटना दिल्ली के छावला इलाके की है. महिला अपने गांव से दूसरे गांव जा रही थी. तभी आरोपी ने महिला को छोड़ने के बहाने लिफ्ट दिया और रास्ते में 2 किलोमीटर तक सुनसान रास्ता था. इसी का फायदा उठाते हुए 86 साल की बुजुर्ग महिला के साथ रेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. आरोपी की उम्र 33 साल है. और वो दिल्ली के रेवला खान पुर का रहने वाला है.

महिला की चीख सुनने के बाद आस पास के लोग इकट्ठा हुए और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा गया. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई . पुलिस के मुताबिक आरोपी शराब के नशे में था. इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को आईपीसी की धारा 376 और 363 के तहत गिरफ्तार किया है. इस घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है. दादी की उम्र की बुजुर्ग महिला के साथ इस घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है.

Source : Zee News

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD