बिहार के कुछ इलाकों में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही ठनका गिरने की भी संभावना जताई गयी है. आईएमडी पटना की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, बिहार के ऊपर से मानसूनी बारिश के लिए अक्षीय रेखा गुजर रही है.

मौसम विभाग ने बिहार के लिए अलर्ट जारी करते हुए कहा है की अगले 48 घंटों में गंगा के मैदानी भागों और तराई के जिलों में भारी बारिश हो सकती है. साथ ही यह आशंका जताया है कि कुछ जगहों पर ठनका भी गिर सकता है.

बता दें कि मौसम विभाग के आंकड़े के मुताबिक अब तक प्रदेश में 10 सौ 17 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। जिसे सामान्य से 14 फ़ीसदी अधिक बताया जा रहा है। इसे दूसरे तरीके से देखें तो प्रदेश में पूरे साल के बारिश के बराबर है।

Source : Live Cities

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD