चार दिवसीय बिहार दौरे पर पटना आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीएम नीतीश के आवास पर उनसे मुलाक़ात करने आए हैं. नड्डा रात को ही पटना आए हैं और सबसे पहले उन्होंने आज पटन देवी मंदिर में पूजा अर्चना की. इसके बाद नड्डा सीएम आवास पहुंचे हुए हैं. जेपी नड्डा नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे. मुलाकात के दौरान इस दौरान सीटों को लेकर चर्चा होगी.

बीजेपी बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव नड्डा से आने से पहले से ही नीतीश कुमार के आवास पर पहुंचे हुए हैं. इसके अलावे बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी भी सीएम आवास पर पहुंचे हुए हैं.
जेपी नड्डा और नीतीश कुमार के मुलाकात के दौरान एलजेपी की नाराजगी पर भी दोनों की बीच चर्चा होगी. एनडीए में जीतन राम मांझी के शामिल होने के बाद पहली बार दोनों की मुलाकात होगी. मांझी के आने से चिराग पासवान नाराज चल रहे हैं. शुक्रवार को पटना आने के बाद जेपी नड्डा बीजेपी ऑफिस में चुनाव संचालन समिति की बैठक में शामिल हुए. इस दौरान चुनाव में जीत को लेकर बनी रणनीति पर चर्चा हुई.

शनिवार की सुबह जेपी नड्डा पटन देवी मंदिर जाएंगे और वहां पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद प्रदेश कार्यालय पर शनिवार को 11:30 बजे जेपी नड्डा आत्मनिर्भर बिहार अभियान की शुरुआत करेंगे. इसके बाद बीजेपी अध्यक्ष दरभंगा जाने का कार्यक्रम है. दरभंगा में मखाना अनुसंधान केंद्र पर मखाना उत्पादकों और मछली उत्पादकों के साथ बैठक करेंगे. शनिवार को दोपहर बाद जेपी नड्डा मुजफ्फरपुर के इब्राहिमपुर गांव पहुंचेंगे जहां किसान चाची की तरफ से किए गए प्रयासों को लेकर वह स्थानीय किसानों से रूबरू होंगे. शनिवार शाम 5 बजे से डिप्टी सीएम और बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी के आवास पर कोर कमेटी की बैठक के में जेपी नड्डा शामिल होंगे. इस दौरे के दौरान जेडीयू अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात करेंगे. हालांकि अब तक के नीतीश कुमार से मुलाकात का कोई वक्त अधिकारिक तौर पर नहीं बताया गया है.







