अब एक घंटा 22 मिनट में सोनपुर से वैशाली की सफर कीजिए। इस सुविधा से पर्यटकों और आम लोगों को काफी राहत मिलेगी। ट्रेन के परिचालन होने से वैशाली में पर्यटकों की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। रेलवे बोर्ड ने डीएमयू ट्रेन के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है। यह ट्रेन सोनपुर जंक्शन से सुबह 7:30 बजे खुलेगी। हाजीपुर में आकर 5 मिनट रुकेगी और हाजीपुर से सुबह 7:45 खुलेगी। उसके बाद यह ट्रेन घोसवर स्टेशन पर 5 मिनट का ठहराव लेकर सुबह 7:55 बजे खुलेगी। यहां से खुलने के बाद हरौली फतेहपुर स्टेशन पर 5 मिनट रुकेगी।

इस स्टेशन से सुबह 8:07 बजे खुलेगी । इसके बाद हॉल्ट पर 2 मिनट रुकेगी और सुबह 8:19 बजे खुलेगी। इसके बाद से लालगंज स्टेशन पर सुबह 8:30 बजे खुलेगी। लालगंज से खुलने के बाद 22 मिनट में वैशाली स्टेशन पर सुबह 8:52 पहुंचेंगी।

Source : Dainik Jagran

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD