अनलॉक जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, ट्रेनों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब पटना जंक्शन से चार और स्पेशल ट्रेनों के साथ नौ इंटरसिटी के नियमित परिचालन की तैयारी है। पटना जिला प्रशासन ने रेलवे से 13 ट्रेनें चलाने की मांग की है। हालांकि अभी इन ट्रेनों का शिड्यूल तय नहीं हुआ है। एक-दो दिन में नोटिफिकेशन जारी हो जाने की संभावना है।

ये ट्रेनें चलेंगी : 03218-दानापुर से पटना जंक्शन, पटना साहिब होते मोकामा तक, 03261-फतुहा, इस्लामपुर होते बक्सर तक, 03211-पटना-गया मेमू स्पेशल जहानाबाद होते गया तक, 03340-दानापुर-राजगीर मेमू स्पेशल, 02568-पटना से सहरसा, 05714-पटना से मोकामा होते कटिहार तक व 03243-पटना से गया होते भभुआ तक।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD